मध्यप्रदेश
Tree Plantation : मुख्यमंत्री के साथ पौध-रोपण कर मनाया जन्म-दिवस
![Tree Plantation: Birthday celebrated by planting saplings with the Chief Minister](https://breakingaajtaknews.com/wp-content/uploads/2023/06/TN5-Bhopal070623032054.jpg)
भोपाल, 07 जून। Tree Plantation : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, मौलश्री और जामुन के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री के साथ प्रकाश शुक्ला, श्वेता आनंद तिवारी और श्रीमती रेखा तिवारी ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे।
इनके परिजन और परिचित शैलेन्द्र शुक्ला, सुधीर शर्मा, रेखा शुक्ला, पलक शुक्ला, नीना पुंज, निमिषा सक्सेना, नीता पॉसपुल, साध्वी श्रीवास्तव, पूनम शर्मा, शामिनी सिंह, आनंदिता त्यागी, सौरभ शर्मा, आनंद त्यागी, सौरभ निरवानी और प्रभात पांडे भी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ गायक ऋतिक चौहान ने भी पौध-रोपण किया। शिवनारायण चौहान, अखिलेश चौहान और कुणाल चौहान साथ थे।