CG WALL : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नये कलेवर में वेब मीडिया ‘सीजीवालडॉटकॉम‘ का किया शुभारंभ
![CG WALL : Chief Minister Bhupesh Baghel launched web media 'CGwall.com' in new style](https://breakingaajtaknews.com/wp-content/uploads/2023/04/1681294667_7b39461268301244fa7a-e1681307702915.jpg)
रायपुर, 12 अप्रैल। CG WALL : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में नये कलेवर में वेब मीडिया ‘सीजीवालडॉटकॉम‘ का शुभारंभ किया। उन्होंने सीजीवाल परिवार एवं इसके दर्शकों को इस अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी। सीजीवाल के प्रमुख संपादक रूद्र अवस्थी एवं संपादक भास्कर मिश्र भी इस मौके पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीजीवाल लंबे समय से छत्तीसगढ़ के समाचारों को आम जनता तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि सीजीवाल समाचार भी है, विचार भी है और संवाद भी, अब यह एक नए कलेवर में आपके सामने आ रहा है।
प्रमुख सम्पादक अवस्थी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 2014 से संचालित वेब मीडिया सीजीवालडॉटकॉम एक भरोसेमंद प्लेटफार्म है। जिसमें राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों से संबंधित खबरें लगातार प्रसारित की जा रही हैं। अब इस वेब मीडिया को आकर्षक पेज के साथ एक बार फिर नया कलेवर दिया गया है। जिससे अधिक तेजी से खबरें पाठकों तक पहुंच सकेंगी। नए कलेवर में पाठकों को विभिन्न क्षेत्रों की खबरें अलग-अलग कैटेगरी में सुविधाजनक ढंग से मिल सकेंगी।
![वेब मीडिया ‘सीजीवालडॉटकॉम‘ का शुभारंभ](https://dprcg.gov.in/public/uploads/ckeditor/images/1681294643_a3bee418dfe8841d3ea3.jpg)