छत्तीसगढजनसंपर्क छत्तीसगढ़

गणेश चतुर्थी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आज गणेश चतुर्थी का पावन दिन है और चारों ओर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंज रहे हैं। भगवान श्री गणेश की आज छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले और घर-घर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ स्थापना की जा रही है।

यह पर्व हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। उनकी आराधना से नई ऊर्जा, सकारात्मकता और शुभ कार्यों के प्रति विश्वास का संचार होता है। गणेश चतुर्थी का यह पर्व हम सभी को सद्भाव, एकता और मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा, “गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर मैं छत्तीसगढ़ के सभी 3 करोड़ भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मेरी प्रार्थना है कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से संकट और बाधाएं दूर करें तथा प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करें।”

Related Articles

Back to top button