छत्तीसगढराजनीती

Saja Candidate : ईश्वर साहू को जीतना उतना महत्वपूर्ण नहीं था जितना कि रवीन्द्र चौबे को हराना…! सुनिए जीतने के बाद कांग्रेस के लिए और क्या कहा VIDEO

बेमेतरा, 04 दिसंबर। Saja Candidate : बेमेतरा जिला के तीनों विधानसभा साजा, बेमेतरा और नवागढ़ में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। साजा से जहां प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को मजदूर ईश्वर साहू ने मात दी है वही प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार को उनके ही चेले और पूर्व कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल ने हरा दिया है।

साजा में हार का कारण- बिरनपुर हिंसा मंत्री रविंद्र चौबे पर पड़ा भारी

गौरलतब है कि साजा विधानसभा कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। जहां से रविंद्र चौबे के मां और भाई भी विधायक रह चुके हैं।चौबे की जीत की परंपरागत सीट माने जाने वाली सीट पर ईश्वर साहू ने जीत दर्ज की है। मंत्री रविन्द्र चौबे को दूसरी बार साजा की जनता ने नकारा है। इससे पहले लाभचंद बाफना ने उन्हें हाराया था। मंत्री चौबे बिरनपुर हिंसा के बाद पीड़ित भुनेश्वर साहू के घर नहीं गए, जिसे लेकर हिंदुत्व विरोधी होने का उन पर आरोप लगा। जिसके बाद लोगों ने ईश्वर को सहानुभूति के चलते जमकर वोट दिया और चुनाव जीता दिया है।

नवागढ़ में हार का कारण- बाहरी प्रत्याशी को टिकट देना

नवागढ़ विधानसभा सीट में संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे को टिकट नहीं देना और बाहरी प्रत्याशी अहिवारा विधायक गुरु रुद्र कुमार को टिकट देना कांग्रेस के लिए भारी पड़ गया। कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री गुरुरुद्र कुमार को 15 हजार मतों से हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के गुरुदयाल सिंह बंजारे ने 33 हजार मतों से जीत दर्ज की थी। तब उन्हें संसदीय सचिव बनाया गया था, लेकिन पार्टी ने उन्हें 2023 में टिकट ही नहीं दिया और गुरु रुद्र कुमार को मैदान में उतर दिया। जिसका खामियाजा इस चुनावी नतीजों में साफ दिखाई दे रहा है।

नवागढ़ में BJP के जीत का कारण- गांव में लोगों से सीधा सम्पर्क

नवागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दयाल दास बघेल ने जीत दर्ज की है। इससे पहले वह 2003, 2008 और 2013 में तीन बार क्षेत्र के विधायक रह चुके हैं। दयालदास की इस क्षेत्र में अच्छी पकड़ होने के साथ ही बेदाग छवि है। गांव-गांव में लोगों से सीधा सम्पर्क होने का उन्हें फायदा मिला है। 2018 में वे कर्जा माफी की आंधी में उड़ गए थे, लेकिन इस बार उन्होंने फिर से वापसी की है।

बेमेतरा में भाजपा के जीत का कारण- OBC कार्ड रहा हावी

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक आशीष छाबडा की छवि बेहतर और मिलनसार छवि है। इसके बावजूद वे चुनाव हार गए।बेमेतरा विधानसभा चुनाव में ओबीसी कार्ड हावी रहा और भाजपा ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए बेमेतरा विधानसभा का सीट पर गहन मंथन कर बाद OBC प्रत्याशी और नौकरी छोड़कर भाजपा पार्टी ज्वाइन करने वाले दीपेश साहू पर दांव खेला। जिसका फायदा नतीजों में साफ दिखाई दे रहा है। दिपेश साहू ने कांग्रेस के प्रत्याशी आशीष छाबडा को 9137 मतों से हराया है। जिन्हें OBC मतदाताओ (Saja Candidate) का भरपूर साथ मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button