अन्य ख़बरें

KISAN ANDOLAN : दुखद हादसा…! किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले इस किसान की दर्दनाक मौत…कमजोर दिल वाले न देखें VIDEO

पंजाब, 29 अक्टूबर। KISAN ANDOLAN : बटाला के गांव सारचूर में एक मेले में स्टंट कर रहे स्टंटमैन सुखमनदीप सिंह की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। सुखमनदीप सिंह अपने ही ट्रैक्टर से स्टंट करते समय उसके नीचे आ गए। उसकी उम्र करीब 29 साल थी। हलका फतेहढ़ चूड़ियां निवासी सुखमनदीप सिंह अपने मां-बाप के अकेले बेटे थे और किसान आंदोलन में भी सुखमनदीप सिंह ने काफी बढ़कर हिस्सा लिया था। सुखमनदीप की मौत के बाद मेला आयोजकों ने मेला कैंसिल करने की घोषण कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव सारचूर के खेल मैदान में छिंज मेला चल रहा था। जिस दौरान मेले में सुखमनदीप सिंह ठठा अपने ट्रैक्टर के साथ स्टंट करने पहुंचे थे, लेकिन आज उनके लिए सब कुछ पॉजिटिव नहीं था। सुखमनजीत सिंह अपने ट्रैक्टर के अगले पहिए ऊपर उठा कर पीछे वाले टायरों को मिट्टी में दबाकर दौड़ते हुए ट्रैक्टर से नीचे उतर गए और ट्रैक्टर के साथ साथ-साथ चलने लगे।

इस दौरान ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और मिट्टी से निकलकर मेला देख रहे लोगों की तरफ दौड़ने लगा। जिसे काबू करने के लिए जैसे ही सुखमजीत सिंह ट्रैक्टर के पास गए तो ट्रैक्टर की नीचे आ गए।

इस दौरान पास ही खड़े 2 लोगों ने सुखमनजीत को ट्रैक्टर के नीचे से निकालने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक सुखमनजीत की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मेला प्रबंधन ने मेला समाप्त करने की घोषण कर दी है।

गुरदासपुर के बटाला में मेले में स्टंट कर रहे स्टंटमैन सुखमनदीप सिंह की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। 29 साल का सुखमनदीप सिंह अपने ही ट्रैक्टर से स्टंट करते समय उसके नीचे आ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button